Skip to main content

हो जाइए तैयार, आ रहा है टीवी का कंट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस

 प्यार, तकरार, बनते बिगड़ते रिश्ते, घर को चलाने और हर दिन एक नए चैलेंज से भरा मोस्ट कंट्रोवर्शियल और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस। इस शो के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बिग बॉस के अगले सीजन का आगाज़ 24 अगस्त को होने जा रहा है। यह सीजन अब तक के सभी सीज़न्स से काफी अलग होने वाला है। इस बार घर में बिग बॉस की नहीं, बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी, जिसका ज़िक्र सलमान खान ने भी शो के प्रोमो में किया है। लेकिन, अब कुछ रोचक अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो काफी दिलचस्प हैं। प्रीमियर से पहले किस तरह पूरा खेल ही पलट गया है, चलिए आपको बताते हैं कुछ खास अपडेट्स।

बिग बॉस 19 की यह होगी थीम

बिग बॉस के प्रोमो से ही इस सीजन की थीम और घर के अंदर होने वाली हलचल की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो में सलमान कहते नज़र आ रहे हैं कि इस बार घर में बिग बॉस की नहीं, बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी। आपको बता दें कि एंट्री के बाद कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा मतलब बिग बॉस के घर में दो पार्टियां बनेंगी। शो पॉलिटिकल थीम पर बनाया गया है। दोनों पार्टियां अपना प्रतिनिधि चुनेंगी और फिर वोटिंग के आधार पर एक पार्टी की घर पर कुछ समय के लिए सरकार बनेगी और एक पार्टी विपक्ष में रहेगी।

इन कंटेस्टेंट्स के नाम की हो रही है चर्चा

बिग बॉस के हर सीजन से पहले शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम की सुगबुगाहट चलती रहती है। कुछ नाम कंफर्म होते हैं तो कुछ प्रीमियर के दिन ही सामने आते हैं। बिग बॉस 19 में कौन-से सेलिब्रिटीज शामिल हो रहे हैं आइए जानते हैं कुछ नाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी, कृष्णा श्रॉफ, ममता कुलकर्णी, और अपूर्वा मुखीजा समेत कई हसीनाएं इस साल शो का हिस्सा बन सकती हैं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना कपल राम कपूर और गौतमी कपूर भी इस सीजन में नज़र आ सकते हैं। गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शरद मल्होत्रा, आवेज दरबार, नगमा, शशांक व्यास, और मून बनर्जी के नामों की भी शो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटीज 3 नहीं बल्कि 5 महीने के लिए लॉक होने वाले हैं। बिग बॉस के इतिहास का सबसे लंबा सीजन होगा।

शो शुरू होने से पहले आई ये चौंकाने वाली बात सामने

बिग बॉस का शो हो और उससे जुड़ी अपडेट्स इस शो के फैंस को उत्साहित करती हैं। इसके हर सीजन की तरह बिग बॉस 19 को लेकर भी सोशल मीडिया पर स्कूप के साथ अपडेट्स आनी शुरू हो गई हैं। यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। इस बार घर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी वोटिंग के द्वारा कराई जाने की ख़बरें मीडिया में हैं।

यही नहीं इस बार शो में एक बड़ा बदलाव भी मेकर्स लेकर आ रहे हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन में घर में जेल देखने को नहीं मिलेगी। बिग बॉस के घर में जेल भी हमेशा से अहम हिस्सा रहा है। क्योंकि जेल जाने और जेल से जुड़ी कंट्रोवर्सी भी हर सीजन में मनोरंजन में तड़का लगाने का काम करती रही हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार जेल नहीं है तो सज़ा के लिए घरवालों को बिग बॉस क्या ऑप्शन देने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि पॉलिटिक्स थीम वाले सीजन में घरवालों के लिए बिग बॉस ने कुछ टेढ़ा ही प्लान किया है। तो बिग बॉस के इस सीजन के मनोरंजन के लिए तैयार रहिए, 24 अगस्त को शो का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

चलो बचपन वाली दोस्ती फिर से कर लेते हैं

  हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंड्स की हमारी ज़िंदगी में क्या अहमियत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। बनती-बिगड़ती इस आपाधापी से भरी ज़िंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो हमारे लिए किसी ठंडी मीठी हवा से कम नहीं होते। अगर आप उनमें से हैं जिनकी स्कूल-कॉलेज के ज़माने की दोस्तियां आपकी ज़िंदगी में आज भी कायम हैं तो आप बहुत किस्मत वाले हैं। बचपन वाले हमारे उन दोस्तों की बात ही अलग है। उनके साथ बैठना , बातें करना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्ट्रेस बस्टर थेरेपी है। लेकिन इस दोस्ती को संभालकर रखने की भी ज़रूरत है। जानते हैं वो बातें जो आपकी दोस्ती को बनाएंगी और गहरा। शिकायतों को कहें बाय अब हम सभी लोग ज़िंदगी में इतने बिजी हैं कि बैठकर बातें कर लें यही बहुत है। अब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से भी यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपको बहुत टाइम दे। इसलिए टाइम को लेकर एक-दूसरे को उलहाना ना दें। बल्कि इन शिकायतों को अपनी ज़िंदगी से बाय ही कह दीजिए। जो भी वक़्त मिले आपको एक-दूसरे के साथ उसे जी भर के जी लिजिए। अगर वक़्त की कमी के चलते मिल भी नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं , एक-दूसरे की ख़ै...

आर्यन खान हैं पिता शाहरूख की तरह ही बातों से दिल जीतने में माहिर

  बॉलीवुड के किंग खान सदियों से न सिर्फ पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते आ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं है। उनकी शख्सियत के लोग दीवाने हैं। फिर चाहे वो उनका बात करने का अंदाज़ हो या फिर लोगों के साथ उनका बर्ताव। बॉलीवुड में चाहे वो कोई सपोर्टिव कलाकार हो या बड़ा कलाकार सभी शाहरूख के अदब और सलीके के क़ायल हैं। यही झलक उनके बेटे आर्यन में भी देखने को मिली। आर्यन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू के मौके पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले इवेंट में ही वे न सिर्फ मीडिया बल्कि प्रीव्यू में शामिल सभी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आर्यन की वेब सीरीज के प्रीव्यू में जहां बड़े-बड़े सितारे उनकी काबिलियत के कसीदे गढ़ते थक नहीं रहे थे , वहीं आर्यन विनम्रता से अपनी कमियों के साथ लोगों से उनकी गलतियों को अनदेखा करने की गुज़ारिश कर रहे थे। आइए जानते हैं किंग खान के बेटे आर्यन में आखिर क्या समानता देखने को मिली। पिता की तरह ही ह्यूमर के साथ माहौल बनाने में हैं माहिर शाहरूख खान जब भी किसी इवेंट की कमान संभालते हैं , उनके ह्यूमर से उस इवेंट...