Skip to main content

ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज टीनएजर्स के‍ लिए हैं परफेक्ट बिंज वॉच

 टीनएजर्स के लिए ओटीटी पर कंटेंट की वैसे तो कमी नहीं है। लेकिन नब्बे के दशक के पेरेंट्स उनके दौर जैसे साफ-सुथरे शोज को अपने बच्चों के लिए तरजीह देते हैं। पेरेंट्स ओटीटी पर मौजूद कंटेंट में बच्चों के देखने लायक कंटेंट ढूंढने की कोशिश करते हैं जो कि काफी कम हैं। जिसकी वजह से बच्चों की सीरीज या उनके स्क्रीन पर नजर बनाए रखने का काम भी पेरेंट्स को करना पड़ता है। मगर ओटीटी पर कुछ ऐसी वेब सीरीज भी हैं जिन्हें बच्चे देख सकते हैं और आपको उन पर नजर रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो बच्चों के साथ इन सीरीज का आनंद उठा उनके स्क्रीन बडी भी बन सकते हैं।

जस्ट ऐड मैजिक

प्राइम वीडियो पर मौजूद ये वेब सीरीज ट्वीन्‍स को पसंद आएगी। इस सीरीज में मैजिक के साथ दोस्ती की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में तीन दोस्तों को एक मैजिकल कुकिंग बुक मिलती है, जिसमें समस्याओं का मैजिकल सॉल्यूशन मौजूद है। इस बुक के सहारे वे अपनी लाइफ की छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाती हैं। लेकिन उन्हें उस बुक से जुड़े रहस्यों का अंदाजा ही नहीं होता। उनकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं जब उन्हें पता चलता है कि वो किताब पहले उनकी दादी के पास थी, जिसकी वजह से उनकी दोस्ती टूट गई थी। अब उन तीनों की दोस्ती के साथ-साथ शहर भी खतरे में है। इस सीरीज के साथ आपको अपने बचपन की भी कई कहानियां याद आ जाएंगी। इस सीरीज को आप प्राइम पर देख सकते हैं।

पावर ऑफ पांच

हाल ही में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली सीरीज पावर ऑफ पांचहॉलीवुड सुपरहीरोज की तर्ज पर बनी है। इस सीरीज में टीनएजर्स की कहानी दिखाई गई है। कहानी में टीनएजर्स को उनके परिवार से सुपरपावर्स ट्रांसफर होती हैं। उनके परिवार में ये पावर्स सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होती रही हैं। अग्नि, वायु, पृथ्वी जैसे एलिमेंट्स की पावर के साथ उन्हें बुरे लोगों का सामना करना है। आज की जेन जेड के पास सुपर पावर्स और उनके अलग तरीकों की ये कहानी टीनएजर्स को भा सकती है।

गॉर्टिमर गिबन

अगर आप नब्बे के दौर के हैं तो आपके जेहन में उस दौर के बच्चों के सीरियल्स की यादें होंगी। ऐसी ही एक सीरीज गॉर्टिमर गिबन प्राइम पर मौजूद है। इस सीरीज में बचपन की मासूम दोस्ती के साथ कुछ शरारतें और स्कूल लाइफ दिखाई गई है। आपको बता दें कि बचपन में दोस्तों के साथ मोहल्ले से लेकर स्कूल तक पढ़ाई या शरारत सभी के जीवन की खूबसूरत यादों का हिस्सा होती हैं। तो ये सीरीज सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है।

मिस मार्वल

मार्वल सुपरहीरोज के तो सभी दीवाने हैं। बच्चों से लेकर बड़ों के बीच इसके कैरेक्टर्स की फैन फॉलोइंग है। मार्वल्स की ही मिस मार्वल मिनी सीरीज जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। इस सीरीज में एक टीनएज गर्ल को उसकी नानी के कड़े से सुपर पावर मिलती है। जिसके बाद कैप्टन मार्वल के साथ उसका कनेक्शन जुड़ता है और वो टीनएज कैप्टन मार्वल के साथ सुपरहीरो की लीग में जुड़ जाती है। अगर आपके बच्चे को सुपरहीरोज की कहानियों में रुचि है तो ये सीरीज उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

स्ट्रेंजर थिंग्स

सस्पेंस, मिस्ट्री और फैंटेसी के साथ साइंस फिक्शन की ऐसी कहानी शायद ही आपने कभी देखी हो। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सीरीज टीनएजर्स के बीच काफी मशहूर है। इस सीरीज में अपनी दुनिया के नीचे भी एक दुनिया की कहानी दिखाई गई है। साथ ही माइंड पावर के साथ एक लड़की की सुपर एबिलिटी, जिससे दूसरी दुनिया के शैतान को खतरा है, की कहानी के दिलचस्प मोड़ आपको बांधकर रखते हैं। इस सीरीज के अगले सीजन का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है। लेकिन अगर आपके बच्चों ने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है तो अगले सीजन से पहले इसे देख सकते हैं।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सिनेमा की गपशप" पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

चलो बचपन वाली दोस्ती फिर से कर लेते हैं

  हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंड्स की हमारी ज़िंदगी में क्या अहमियत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। बनती-बिगड़ती इस आपाधापी से भरी ज़िंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो हमारे लिए किसी ठंडी मीठी हवा से कम नहीं होते। अगर आप उनमें से हैं जिनकी स्कूल-कॉलेज के ज़माने की दोस्तियां आपकी ज़िंदगी में आज भी कायम हैं तो आप बहुत किस्मत वाले हैं। बचपन वाले हमारे उन दोस्तों की बात ही अलग है। उनके साथ बैठना , बातें करना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्ट्रेस बस्टर थेरेपी है। लेकिन इस दोस्ती को संभालकर रखने की भी ज़रूरत है। जानते हैं वो बातें जो आपकी दोस्ती को बनाएंगी और गहरा। शिकायतों को कहें बाय अब हम सभी लोग ज़िंदगी में इतने बिजी हैं कि बैठकर बातें कर लें यही बहुत है। अब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से भी यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपको बहुत टाइम दे। इसलिए टाइम को लेकर एक-दूसरे को उलहाना ना दें। बल्कि इन शिकायतों को अपनी ज़िंदगी से बाय ही कह दीजिए। जो भी वक़्त मिले आपको एक-दूसरे के साथ उसे जी भर के जी लिजिए। अगर वक़्त की कमी के चलते मिल भी नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं , एक-दूसरे की ख़ै...

‘नेशनल अवॉर्ड’ आधी प्राइज मनी हारकर भी शाहरुख खान बने बाजीगर

  ‘ हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं ’ शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये डायलॉग बड़े पर्दे पर बोल सालों से फिल्मी दुनिया पर राज करने वाले किंग खान असल जिंदगी में भी बाजीगर ही हैं। मुंबई में फिल्मी सफर शुरू करने से लेकर सफलता के शिखर तक उन्हें कई बार हार देख उसे जीत में बदला। जब उनपर फ्लॉप फिल्मों का टैग लगा उसके बाद उन्होंने खुद को वापस एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दर्शकों को प्रभावित किया। सालों के फिल्मी करियर और सफल फिल्मों के बाद अब किंग खान को नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी सालों की मेहनत रंग तो लाई लेकिन ये जीत आधी ही उनके हिस्से आई। बेस्ट एक्टर अवॉर्ड में प्राइज मनी के रूप में मिलने वाली धनराशि आधी ही मिली। क्या आप जानते हैं कि अवॉर्ड मिलने के बावजूद उन्हें आधी धनराशि क्यों मिली। आइए बताते हैं आपको इस बारे में। शाहरुख और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है वजह 71 वें नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान को जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। फिल्मी दुनिया में उनके 33 साल के सफर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। यही नहीं...

आर्यन खान हैं पिता शाहरूख की तरह ही बातों से दिल जीतने में माहिर

  बॉलीवुड के किंग खान सदियों से न सिर्फ पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते आ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं है। उनकी शख्सियत के लोग दीवाने हैं। फिर चाहे वो उनका बात करने का अंदाज़ हो या फिर लोगों के साथ उनका बर्ताव। बॉलीवुड में चाहे वो कोई सपोर्टिव कलाकार हो या बड़ा कलाकार सभी शाहरूख के अदब और सलीके के क़ायल हैं। यही झलक उनके बेटे आर्यन में भी देखने को मिली। आर्यन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू के मौके पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले इवेंट में ही वे न सिर्फ मीडिया बल्कि प्रीव्यू में शामिल सभी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आर्यन की वेब सीरीज के प्रीव्यू में जहां बड़े-बड़े सितारे उनकी काबिलियत के कसीदे गढ़ते थक नहीं रहे थे , वहीं आर्यन विनम्रता से अपनी कमियों के साथ लोगों से उनकी गलतियों को अनदेखा करने की गुज़ारिश कर रहे थे। आइए जानते हैं किंग खान के बेटे आर्यन में आखिर क्या समानता देखने को मिली। पिता की तरह ही ह्यूमर के साथ माहौल बनाने में हैं माहिर शाहरूख खान जब भी किसी इवेंट की कमान संभालते हैं , उनके ह्यूमर से उस इवेंट...