Skip to main content

चलो बचपन वाली दोस्ती फिर से कर लेते हैं

 हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंड्स की हमारी ज़िंदगी में क्या अहमियत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। बनती-बिगड़ती इस आपाधापी से भरी ज़िंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो हमारे लिए किसी ठंडी मीठी हवा से कम नहीं होते। अगर आप उनमें से हैं जिनकी स्कूल-कॉलेज के ज़माने की दोस्तियां आपकी ज़िंदगी में आज भी कायम हैं तो आप बहुत किस्मत वाले हैं। बचपन वाले हमारे उन दोस्तों की बात ही अलग है। उनके साथ बैठना, बातें करना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्ट्रेस बस्टर थेरेपी है। लेकिन इस दोस्ती को संभालकर रखने की भी ज़रूरत है। जानते हैं वो बातें जो आपकी दोस्ती को बनाएंगी और गहरा।

शिकायतों को कहें बाय

अब हम सभी लोग ज़िंदगी में इतने बिजी हैं कि बैठकर बातें कर लें यही बहुत है। अब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से भी यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपको बहुत टाइम दे। इसलिए टाइम को लेकर एक-दूसरे को उलहाना ना दें। बल्कि इन शिकायतों को अपनी ज़िंदगी से बाय ही कह दीजिए। जो भी वक़्त मिले आपको एक-दूसरे के साथ उसे जी भर के जी लिजिए। अगर वक़्त की कमी के चलते मिल भी नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं, एक-दूसरे की ख़ैर-ख़बर फोन पर लेते रहिए। अगर आप उसके साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं तो वीडियो बनाकर शेयर कर दीजिए। जैसे कि कोई एक चीज़ जो आप और वो साथ खाते थे, या फिर वो जगह जहां आप दोनों साथ घूमने जाया करते थे या वक़्त गुज़ारा करते थे। उसके साथ अपना कोई वॉइस नोट छोड़ दें। देखिए कैसे आपकी और उनकी ज़िंदगी खूबसूरत होती जाती है।

छोटे-छोटे पलों में है ज़िंदगी

अपनी दोस्ती को बड़ा बनाने के लिए आपको छोटी-छोटी चीज़ों को देखना और उन्हें जीना सीखना होगा। आप जब भी अपने दोस्त से मिलें उसे यह अहसास दिलाएं कि आज उन्होंने आपका दिन बना दिया। एक प्यारी सी मुस्कुराहट, एक प्यारी सी वो जादू वाली झप्पी सच में जादू का काम करती है। जब आप उन छोटी-छोटी मुस्कुराहटों में जीना सीख लेंगे तो आपके दोस्त को भी पता चलेगा कि उसका सनशाइन बचपन में भी और आज भी पहले भी आप थे और आज भी आप हैं। कई बार क्या होता है कि बड़े प्लान बनने के चक्कर में छोटे प्लान बन ही नहीं पाते।

ईगो नहीं होता

दोस्ती की सबसे बड़ी बात होती है कि दोस्ती में कोई ईगो नहीं होता। यह बात सच है कि आप अपने दोस्त से लड़ते नहीं तो बस इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए ईगो को भी बीच में ना लाएं। मत सोचिए कि वो कॉल नहीं कर रही तो मैं क्यों कॉल करूँ। आप यह जानिए कि वो और आप एक-दूसरे के लिए बहुत ख़ास हैं। ऐसा ना हो कि ईगो की इस लड़ाई में आप और वो एक-दूसरे को खो दें। ऐसा भी नहीं है कि आप खुद को मिटा दें किसी के लिए। लेकिन हां जब आप अपनी तरफ से एक कोशिश जारी रखेंगी तो सामने वाला भी रिस्पॉन्स देगा। अगर कभी कोई बात भी हो जाए तो छोटी बातों को इग्नोर करें। यह आपकी ज़िंदगी के बड़े सुकून और खुशियों के लिए ज़रूरी है।

परिवार से भी करें दोस्ती

जब हम छोटे थे तो कहीं ना कहीं हमें अपने दोस्तों के पेरेंट्स और उनके मम्मी-पापा के बारे में भी पता होता था। अगर घर पास होता था तो हम उनके घर आया-जाया करते थे। लेकिन बड़े होने के और ख़ासकर मैरिड लाइफ के बाद दूरियां आना स्वाभाविक है। लेकिन इसके लिए भी आपके पास एक तरकीब हो सकती है। दोस्त के साथ उसके परिवार से भी करें दोस्ती। आपको अच्छा लगेगा जब आपकी फैमिलीज एक-दूसरे के साथ मिलेंगी, बात करेंगी और फैमिलीज को भी शिकायत नहीं रहेगी कि हसबैंड तो अपने दोस्तों में चले जाते हैं।

जताना है ज़रूरी

हम सभी के साथ यह दिक्कत है कि हम अपने रिश्तों में बहुत कुछ कहना ही भूल जाते हैं। हम बताना ही भूल जाते हैं। लेकिन नहीं, हर रिश्ते की तरह दोस्ती के रिश्ते को भी रिवाइव करने की ज़रूरत है। अपने दोस्त या सहेली को यह कहने की ज़रूरत है कि तुम मेरी ज़िंदगी में बहुत ख़ास हो। तुम वो हो जिसके साथ कब चार घंटे चार पल में बदल जाते हैं पता नहीं चलता। आज फ्रेंडशिप डे खत्म होने वाला है। आप इस दिन को खत्म होने से पहले ही अपने दोस्त को ज़रूर विश करें। यह मत सोचिएगा कि यह स्कूल-कॉलेज के बच्चों का एक डे है। यह दिन तो हम सभी का है। आप अपने फ्रेंडशिप डे और फ्रेंडशिप को एंजॉय करें। हम यही कामना करते हैं कि कभी साइकिल पर आपके घर आने वाला दोस्त अब अपनी कार या मोटरसाइकिल पर भी खुले दिल से आपके घर और आप उसके घर आते-जाते रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज़िंदगी में चार्म बरक़रार रखने के लिए हर एक फ्रेंड ज़रूरी होता है।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "एडिटर्स चॉइस" पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

हो जाइए तैयार, आ रहा है टीवी का कंट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस

  प्यार , तकरार , बनते बिगड़ते रिश्ते , घर को चलाने और हर दिन एक नए चैलेंज से भरा मोस्ट कंट्रोवर्शियल और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस। इस शो के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बिग बॉस के अगले सीजन का आगाज़ 24 अगस्त को होने जा रहा है। यह सीजन अब तक के सभी सीज़न्स से काफी अलग होने वाला है। इस बार घर में बिग बॉस की नहीं , बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी , जिसका ज़िक्र सलमान खान ने भी शो के प्रोमो में किया है। लेकिन , अब कुछ रोचक अपडेट्स सामने आ रहे हैं , जो काफी दिलचस्प हैं। प्रीमियर से पहले किस तरह पूरा खेल ही पलट गया है , चलिए आपको बताते हैं कुछ खास अपडेट्स। बिग बॉस  19  की यह होगी थीम बिग बॉस के प्रोमो से ही इस सीजन की थीम और घर के अंदर होने वाली हलचल की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो में सलमान कहते नज़र आ रहे हैं कि इस बार घर में बिग बॉस की नहीं , बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी। आपको बता दें कि एंट्री के बाद कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा मतलब बिग बॉस के घर में दो पार्टियां बनेंगी। शो पॉलिटिकल थीम पर बनाया गया है। दोनों पार्टियां अपना प्रतिनिधि चुनेंग...

आर्यन खान हैं पिता शाहरूख की तरह ही बातों से दिल जीतने में माहिर

  बॉलीवुड के किंग खान सदियों से न सिर्फ पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते आ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं है। उनकी शख्सियत के लोग दीवाने हैं। फिर चाहे वो उनका बात करने का अंदाज़ हो या फिर लोगों के साथ उनका बर्ताव। बॉलीवुड में चाहे वो कोई सपोर्टिव कलाकार हो या बड़ा कलाकार सभी शाहरूख के अदब और सलीके के क़ायल हैं। यही झलक उनके बेटे आर्यन में भी देखने को मिली। आर्यन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू के मौके पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले इवेंट में ही वे न सिर्फ मीडिया बल्कि प्रीव्यू में शामिल सभी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आर्यन की वेब सीरीज के प्रीव्यू में जहां बड़े-बड़े सितारे उनकी काबिलियत के कसीदे गढ़ते थक नहीं रहे थे , वहीं आर्यन विनम्रता से अपनी कमियों के साथ लोगों से उनकी गलतियों को अनदेखा करने की गुज़ारिश कर रहे थे। आइए जानते हैं किंग खान के बेटे आर्यन में आखिर क्या समानता देखने को मिली। पिता की तरह ही ह्यूमर के साथ माहौल बनाने में हैं माहिर शाहरूख खान जब भी किसी इवेंट की कमान संभालते हैं , उनके ह्यूमर से उस इवेंट...