Skip to main content

ग्लोबल फुटप्रिंट पर राजस्थानी महक घेवर ने बनाई अपनी पहचान

 राजस्थान के ज़ायके की अपनी एक अलग पहचान है। चाहे दाल बाटी चूरमा हो, कैर-सांगरी की सब्जी, लाल मांस, मिर्च के टिपारे, लहसुन की चटनी अगर आप कभी न कभी राजस्थान आए हैं या राजस्थान की महक के बारे में सुना होगा तो आपने इस स्वाद को भी चखा होगा। ऐसा ही स्वाद से भरपूर और परंपराओं से भरी इस माटी की एक पारंपरिक मिठाई है घेवर। जो वैसे तो अब साल भर ही मिलता है लेकिन सावन में इसके स्वाद का अपना एक अलग ही आनंद है। लेकिन अब इसी पारंपरिक मिठाई ने ग्लोबल लेवल पर अपना एक सिग्नेचर छोड़ दिया है।

ऐसे मिली पहचान

हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ में एक प्रतियोगी ने इसे बनाया दीपेंद्र छिब्बड़ ने इसे बनाया और प्रतियोगिता के जजों ने न केवल इसे एप्रिशिएट किया बल्कि यह "बॉस रेसिपी" का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं। जज हैरान रह गए जब उन्हें इसके प्रोसेस के बारे में पता चला कि किस तरह एक बर्फ की मानिंद ठंडे मैदे के बैटर को बड़ी ही कारीगरी से गर्म तेल में आहिस्ता-आहिस्ता डाला जाता है और वह एक प्रॉपर शेप में जाली का आकार लेता है।

वक्त भी हैमौका भी हैदस्तूर भी

इस वक्त ग्लोबल लेवल पर जो पहचान मिली है, इसे एक परफेक्ट टाइमिंग कहा जाएगा तो गलत नहीं होगा। दीपेंद्र इस शो में इस वक्त टॉप फोर में अपनी जगह बना चुकी हैं। इस वक्त राजस्थान में खासकर घेवर सौगात के तौर पर देने और खाने की परंपरा है। तीज और रक्षाबंधन ऐसे दो त्योहार हैं जब राजस्थान में मिठाई के नाम पर घेवर खाने की परंपरा है। इस पहचान ने इस बात को साबित किया है कि अगर आप परंपराओं को, पारंपरिक स्वाद को थाम कर रखते हैं तो आप पिछड़ते नहीं हैं, बल्कि मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं। घेवर में सिर्फ स्वाद का कमाल नहीं है, इसके साथ संस्कृति का भी एक नाता है। कभी राजस्थान के राजघराने की रसोइयों में बनने वाला घेवर राजस्थान के साथ-साथ ब्रज क्षेत्रों में भी पसंद किया जाता है।

यह सीखने और समझने की बात है

अगर राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो राजस्थान निरंतर उन्नति कर रहा है। यहां पर अब ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुके जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल बहुत सफलता के साथ हो रहा है। वहीं साल 2024 में हुए फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अवॉर्ड आईफा का भी सफलतापूर्वक आयोजन यहां हुआ। लेकिन इस नए की चकाचौंध में राजस्थान की माटी से जुड़े पर्व और मेलों में कोई कमी नहीं आई। यहां सावन के महीने में होने वाले तीज उत्सव में केवल स्थानीय लोग हिस्सा नहीं लेते बल्कि पर्यटक भी इस परंपरा की जीवंतता को देखने भारी संख्या में जयपुर पहुंचते हैं। यह बात सीखने-समझने की है और बहुत गहरी है कि अगर आप संस्कृति से जुड़े होंगे तो ग्लोबल लेवल पर आप पहचान बना सकते हैं, जैसे कि राजस्थान ने बनाई।

यह समझने की बात है

अगर हम घेवर के इंग्रीडिएंट्स की बात करें तो समझ सकते हैं कि यह जिन चीजों से बनता है, वे कोई फैंसी नहीं हैं। कुकिंग रील्स में भी इस समय घेवर का ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि कुछ फूड इंफ्लुएंसर इसे तेल में बना रहे हैं, लेकिन राजस्थान में मीठा खासतौर से देसी घी में ही बनाया जाता है। घी में आकार मिलने के बाद इस पर चाशनी डाली जाती है और ऊपर से इसे रबड़ी और ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है। यानी कि इसे बनाने के लिए आपको कोई बहुत महंगे सामान नहीं चाहिए, लेकिन घेवर की जाली बनाना आसान नहीं और यही कला इसे खास बनाती है। जाहिर है कि मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया एक बड़ा शो है। यहां मेपल सिरप में बनी हुई बहुत सी कुज़ींस भी बनी होंगी, लेकिन इस शो में घेवर का बनना और उसे एप्रिशिएशन मिलना राजस्थान और भारत के लिए गर्व का विषय है। घेवर राजस्थान की संस्कृति में ऐसे रमा है कि आप सावन की कल्पना घेवर के बिना कर ही नहीं सकते।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "अपना ज्ञान" पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

चलो बचपन वाली दोस्ती फिर से कर लेते हैं

  हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंड्स की हमारी ज़िंदगी में क्या अहमियत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। बनती-बिगड़ती इस आपाधापी से भरी ज़िंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो हमारे लिए किसी ठंडी मीठी हवा से कम नहीं होते। अगर आप उनमें से हैं जिनकी स्कूल-कॉलेज के ज़माने की दोस्तियां आपकी ज़िंदगी में आज भी कायम हैं तो आप बहुत किस्मत वाले हैं। बचपन वाले हमारे उन दोस्तों की बात ही अलग है। उनके साथ बैठना , बातें करना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्ट्रेस बस्टर थेरेपी है। लेकिन इस दोस्ती को संभालकर रखने की भी ज़रूरत है। जानते हैं वो बातें जो आपकी दोस्ती को बनाएंगी और गहरा। शिकायतों को कहें बाय अब हम सभी लोग ज़िंदगी में इतने बिजी हैं कि बैठकर बातें कर लें यही बहुत है। अब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से भी यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपको बहुत टाइम दे। इसलिए टाइम को लेकर एक-दूसरे को उलहाना ना दें। बल्कि इन शिकायतों को अपनी ज़िंदगी से बाय ही कह दीजिए। जो भी वक़्त मिले आपको एक-दूसरे के साथ उसे जी भर के जी लिजिए। अगर वक़्त की कमी के चलते मिल भी नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं , एक-दूसरे की ख़ै...

हो जाइए तैयार, आ रहा है टीवी का कंट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस

  प्यार , तकरार , बनते बिगड़ते रिश्ते , घर को चलाने और हर दिन एक नए चैलेंज से भरा मोस्ट कंट्रोवर्शियल और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस। इस शो के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बिग बॉस के अगले सीजन का आगाज़ 24 अगस्त को होने जा रहा है। यह सीजन अब तक के सभी सीज़न्स से काफी अलग होने वाला है। इस बार घर में बिग बॉस की नहीं , बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी , जिसका ज़िक्र सलमान खान ने भी शो के प्रोमो में किया है। लेकिन , अब कुछ रोचक अपडेट्स सामने आ रहे हैं , जो काफी दिलचस्प हैं। प्रीमियर से पहले किस तरह पूरा खेल ही पलट गया है , चलिए आपको बताते हैं कुछ खास अपडेट्स। बिग बॉस  19  की यह होगी थीम बिग बॉस के प्रोमो से ही इस सीजन की थीम और घर के अंदर होने वाली हलचल की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो में सलमान कहते नज़र आ रहे हैं कि इस बार घर में बिग बॉस की नहीं , बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी। आपको बता दें कि एंट्री के बाद कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा मतलब बिग बॉस के घर में दो पार्टियां बनेंगी। शो पॉलिटिकल थीम पर बनाया गया है। दोनों पार्टियां अपना प्रतिनिधि चुनेंग...

आर्यन खान हैं पिता शाहरूख की तरह ही बातों से दिल जीतने में माहिर

  बॉलीवुड के किंग खान सदियों से न सिर्फ पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते आ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं है। उनकी शख्सियत के लोग दीवाने हैं। फिर चाहे वो उनका बात करने का अंदाज़ हो या फिर लोगों के साथ उनका बर्ताव। बॉलीवुड में चाहे वो कोई सपोर्टिव कलाकार हो या बड़ा कलाकार सभी शाहरूख के अदब और सलीके के क़ायल हैं। यही झलक उनके बेटे आर्यन में भी देखने को मिली। आर्यन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू के मौके पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले इवेंट में ही वे न सिर्फ मीडिया बल्कि प्रीव्यू में शामिल सभी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आर्यन की वेब सीरीज के प्रीव्यू में जहां बड़े-बड़े सितारे उनकी काबिलियत के कसीदे गढ़ते थक नहीं रहे थे , वहीं आर्यन विनम्रता से अपनी कमियों के साथ लोगों से उनकी गलतियों को अनदेखा करने की गुज़ारिश कर रहे थे। आइए जानते हैं किंग खान के बेटे आर्यन में आखिर क्या समानता देखने को मिली। पिता की तरह ही ह्यूमर के साथ माहौल बनाने में हैं माहिर शाहरूख खान जब भी किसी इवेंट की कमान संभालते हैं , उनके ह्यूमर से उस इवेंट...