Skip to main content

अलविदा आम, तुम्हारा इंतज़ार रहेगा, अगले मौसम में मिलेंगे

 आम फलों का राजा है, अलसाई गर्मी की दोपहर का एक साथी। गर्मी के मौसम में जब आता है तो झुलसती हुई गर्मी के साथ अपनी ठंडी मिठास भी लेकर आता है। लेकिन अब वक़्त है इस मौसम में इसे अलविदा कहने का। वो लोग जो सच्चे आम प्रेमी हैं वो आम को ढूंढ ढूंढ कर उसे खा रहे हैं। यह सोचकर कि अब अगली गर्मी में इसे खाएंगे। इस फल की ख़ासियत है कि इसका मज़ा आप सिर्फ अपनी टेस्टबड्स में महसूस नहीं करते। यह आपको यादों के गलियारे में भी लेकर जाता है। इसके साथ नानी का घर याद आता है। बचपन के साथी याद आते हैं। और फ्रिज नहीं होने के दौर में वो आम से लबालब बाल्टी याद आती है। ओह तुम कितने प्यारे हो आम।

देसी है अपना आम

आम बेशक राजा है लेकिन इसकी फ़ितरत हम मिडिल क्लास लोगों की तरह है। शायद यही वजह है कि राजा होने के बावजूद भी यह हर आम और ख़ास के दिल पर राज़ करता है। कुछ लोग इसे बहुत ही नाज़ाक़त के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन अक्सर लोगों को आपने इसे रफ एंड टफ अंदाज़ में खाते हुए देखा होगा। इसे लोग बिना काटे चूस कर खाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इसे बिना किसी हिसाब किताब के दो तीन चार जितने मर्जी खाते हैं। अक्सर आम के साथ लोग कोई समझौता करना पसंद नहीं करते।

हर खाने के साथ एडजस्ट

गर्मी की दोपहर में यह खाने के बाद का मीठा भी बन जाता है। खाने के बाद आम खाना गर्मी में तो जैसे एक परंपरा ही बन जाती है। बहुत लोग तो आम से रोटी भी खा लेते हैं। वहीं आमरस और पूरी का कॉम्बिनेशन तो लाजवाब है। और तो और सुबह सुबह आम रस पीने का रिवाज़ बच्चों में आज भी कायम है। हां पहले लोग अमरस पीते थे वहीं अब लोग मैंगोशेक और मैंगो स्मूदी पीने लगे हैं।

यादों का है साथी

हम जब अपने बचपन को याद करते हैं तो उसमें कुछ बातों का ज़िक्र होता है। लेकिन आम उन गिने चुने फलों में शामिल है जिसके साथ यादों के गलियारे महकता है। हर किसी के पास आम से जुड़ा कोई मज़ेदार क़िस्सा जुड़ा होता है। कोई बताता है कि वो बचपन में इतने आम खाता था कि उसके फोड़े निकल जाते थे, तो कोई आपको बताएगा कि जब हम नानी के घर जाते थे तो कैसे दूसरों की नज़र से बचाते हुए दूसरे के मुक़ाबले कैसे आम को ज़्यादा खाते थे। कहने का मतलब है कि यह लोगों की यादों का है साथी।

अब कर लीजिए विदा की तैयारी

जब बाज़ार में आम आना शुरू होता है तो वो कुछ खटास लिए होता है। लेकिन हम लोग जो उसका इंतेज़ार कर रहे होते हैं वो इसकी खटास में ही आनंद लेना शुरू करते हैं। हां जब गर्मी बढ़ती जाती है तो इसकी मिठास भी बढ़ती जाती है। लेकिन अब बारिशें हो गई हैं। अब यह मौसम है जब आम बहुत कम दिखाई दे रहा है। यह वक़्त है विदाई का। बेशक अपने फेवरेट आम को विदा देने का मन नहीं है। लेकिन कोई बात नहीं। मौसम अब करवट लेने को तैयार है। और मौसम की यह करवट आम की विदाई है।

तुमसे सीखना होगा

अलविदा आम अगली बार अपनी ऐसी ही खटास और मिठास को साथ लिए आना। याद रखना हम सभी पलकें बिछाए तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं। तुम हम सभी के फेवरेट हो। हमें पता है कि यह जाना तुम्हें भी अच्छा नहीं लग रहा होगा लेकिन दोस्त, अलविदा। तुम अगली बार फिर आना। ऐसे ही महकते चहकते मिठास से भरे हुए। तुम्हें पता है कि तुम्हारी ख़ास बात है कि तुम सभी के फेवरेट हो। ऐसा कोई कभी नज़र नहीं आया जिसने कहा हो कि आम तो भई मैं नहीं खाता। तुम हो ही ऐसे कि हर कोई तुम्हें पसंद करता है। यह ख़ूबी हम सभी को तुमसे सीखनी चाहिए सभी का फेवरेट होने की।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "अपना ज्ञान" पर क्लिक करें।

Comments

Popular posts from this blog

चलो बचपन वाली दोस्ती फिर से कर लेते हैं

  हर साल अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंड्स की हमारी ज़िंदगी में क्या अहमियत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। बनती-बिगड़ती इस आपाधापी से भरी ज़िंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो हमारे लिए किसी ठंडी मीठी हवा से कम नहीं होते। अगर आप उनमें से हैं जिनकी स्कूल-कॉलेज के ज़माने की दोस्तियां आपकी ज़िंदगी में आज भी कायम हैं तो आप बहुत किस्मत वाले हैं। बचपन वाले हमारे उन दोस्तों की बात ही अलग है। उनके साथ बैठना , बातें करना अपने आप में एक बहुत बड़ी स्ट्रेस बस्टर थेरेपी है। लेकिन इस दोस्ती को संभालकर रखने की भी ज़रूरत है। जानते हैं वो बातें जो आपकी दोस्ती को बनाएंगी और गहरा। शिकायतों को कहें बाय अब हम सभी लोग ज़िंदगी में इतने बिजी हैं कि बैठकर बातें कर लें यही बहुत है। अब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से भी यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वो आपको बहुत टाइम दे। इसलिए टाइम को लेकर एक-दूसरे को उलहाना ना दें। बल्कि इन शिकायतों को अपनी ज़िंदगी से बाय ही कह दीजिए। जो भी वक़्त मिले आपको एक-दूसरे के साथ उसे जी भर के जी लिजिए। अगर वक़्त की कमी के चलते मिल भी नहीं पा रहे तो भी कोई बात नहीं , एक-दूसरे की ख़ै...

‘नेशनल अवॉर्ड’ आधी प्राइज मनी हारकर भी शाहरुख खान बने बाजीगर

  ‘ हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं ’ शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये डायलॉग बड़े पर्दे पर बोल सालों से फिल्मी दुनिया पर राज करने वाले किंग खान असल जिंदगी में भी बाजीगर ही हैं। मुंबई में फिल्मी सफर शुरू करने से लेकर सफलता के शिखर तक उन्हें कई बार हार देख उसे जीत में बदला। जब उनपर फ्लॉप फिल्मों का टैग लगा उसके बाद उन्होंने खुद को वापस एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दर्शकों को प्रभावित किया। सालों के फिल्मी करियर और सफल फिल्मों के बाद अब किंग खान को नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी सालों की मेहनत रंग तो लाई लेकिन ये जीत आधी ही उनके हिस्से आई। बेस्ट एक्टर अवॉर्ड में प्राइज मनी के रूप में मिलने वाली धनराशि आधी ही मिली। क्या आप जानते हैं कि अवॉर्ड मिलने के बावजूद उन्हें आधी धनराशि क्यों मिली। आइए बताते हैं आपको इस बारे में। शाहरुख और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है वजह 71 वें नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान को जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। फिल्मी दुनिया में उनके 33 साल के सफर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। यही नहीं...

आर्यन खान हैं पिता शाहरूख की तरह ही बातों से दिल जीतने में माहिर

  बॉलीवुड के किंग खान सदियों से न सिर्फ पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते आ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं है। उनकी शख्सियत के लोग दीवाने हैं। फिर चाहे वो उनका बात करने का अंदाज़ हो या फिर लोगों के साथ उनका बर्ताव। बॉलीवुड में चाहे वो कोई सपोर्टिव कलाकार हो या बड़ा कलाकार सभी शाहरूख के अदब और सलीके के क़ायल हैं। यही झलक उनके बेटे आर्यन में भी देखने को मिली। आर्यन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू के मौके पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। पहले इवेंट में ही वे न सिर्फ मीडिया बल्कि प्रीव्यू में शामिल सभी लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आर्यन की वेब सीरीज के प्रीव्यू में जहां बड़े-बड़े सितारे उनकी काबिलियत के कसीदे गढ़ते थक नहीं रहे थे , वहीं आर्यन विनम्रता से अपनी कमियों के साथ लोगों से उनकी गलतियों को अनदेखा करने की गुज़ारिश कर रहे थे। आइए जानते हैं किंग खान के बेटे आर्यन में आखिर क्या समानता देखने को मिली। पिता की तरह ही ह्यूमर के साथ माहौल बनाने में हैं माहिर शाहरूख खान जब भी किसी इवेंट की कमान संभालते हैं , उनके ह्यूमर से उस इवेंट...